मदद के लिए आगे आए Adg Prayagraj प्रेम प्रकाश, डाक्टर व समाजसेवी
प्रयागराज। कैंसर के मरीज हर्ष दूबे प्रयागराज के एक दिन के लिए एडीजी बनाए गए हैं। हर्ष दूबे के इलाज के लिए एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश, डॉक्टर पॉल और समाजसेवी पंकज रिजवानी आगे आए हैं। हर्ष दूबे बोन कैंसर से पीड़ित है। उसका दो साल से उपचार चल रहा है। रविवार को उन्हें एक दिन लिए एडीजी बनाया गया। इस दौरान तमाम मातहत अधिकारी मौजूद रहे। उन्हें सलामी दी गई। उन्होंने एडीजी से संबंधित कई कार्य भी किए और आदेश जारी किया। कैंसर मरीज हर्ष की मदद के लिए जिले की तीन हस्तियां सामने आई हैं। हर्ष का हौसला बढ़ाने के लिए एडीजी प्रेम प्रकाश ने बॉडी किट देने के साथ उसे एक दिन का एडीजी भी बनाया। हर्ष ने भी एक वरिष्ठ अधिकारी की तरह कार्यालय में बैठक पुलिस की व्यवस्था को समझा।
कई फाइलों पर सिग्नेचर भी किए। कमला नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टर और पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. बी. पॉल के साथ ही डॉ. राधारानी घोष, सर्जन विशाल केवलानी और पंकज रिजवानी भी मौजूद रहे। हर्ष के पिता शहर में ई-रिक्शा चलाते हैं।