![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/06/2f06bdbb-67e4-48e8-b24d-c5722c4e8027-1024x768.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/06/a396903a-13c9-4d6a-ad60-75af25f09eee-1024x835.jpg)
सूरत भूमि, सूरत। शहर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में आए जगतगुरु रामभद्राचार्य जी के शिष्य आंजनेयदास महाराज ने आज सूरत के उद्योगपति उमेश तिवारी के निवास स्थान पर उपस्थित लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि एक बार आपका मन गलत कर सकता है लेकिन जो आपकी आत्मा होती है वह कभी भी गलत नहीं करती क्योंकि आत्मा का मेल परमात्मा से होता हैं। वहां पर उपस्थित स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर शिव ओम मिश्रा, उद्योगपति उमेश तिवारी, अजित मिश्रा, सुमित तिवारी, सनी भाई ,संजय तिवारी, विनायक पांडे, अंकित पांडे, नवनित पांडे, शिवम दूबे, अनिकेत सिंह राजपूत, रोशन भाई, शुभम त्रिपाठी, आशीष उपाध्याय, सिद्धार्थ तिवारी, यश तिवारी, साहिल तिवारी तथा अन्य लोग उपस्थित होकर महाराज आंजनेय दास जी का स्वागत किए।