केजरीवाल और मान ने भाजपा व कांग्रेस पर किए प्रहार, मान ने कहा – कांग्रेस कोमा में

अहमदाबाद | गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है| सोमवार को आप के चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तरी गुजरात के मेहसाणा में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए| इतना ही नहीं केजरीवाल ने तो दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले ही कह दिया कि सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है| उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री हैं, जिन्होंने दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में गजब का काम किया है| पूरे राज्य में सिसोदिया ने शानदार स्कूलें बनवाई हैं| गुजरात में आप की सरकार बनने के बाद यहां भी दिल्ली जैसे स्कूल बनाएंगे| उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे मनीष सिसोदिया को आज इन लोगों ने गिरफ्तार कर लिया है| वे नहीं चाहते कि मनीष सिसोदिया गुजरात आएं और चुनाव प्रचार करें| लेकिन जब 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आएंगे तब गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी| इस मौके पर उन्होंने नारा भी लगाया ‘जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे|’ सभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमित शाह पर प्रहार किए| उन्होंने कहा कि आज कल मैं गुजरात में घूम रहा हूं| खेडब्रह्मा गया, जूनागढ़ गया, वडोदरा गया, दाहोद इत्यादि गया, गुजरात के इतने नाम तो अमित शाह को भी पता नहीं होंगे| कांग्रेस पर प्रहार करते हुए मान ने कहा कि हम आदिवासी समेत सभी समाज के पास जा रहे हैं और वहां के लोग गुजरात में परिवर्तन चाहते हैं| गुजरात के लोगों से पूछने पर उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं| कांग्रेस चैंज नहीं एक्सचैंज है| कांग्रेस विधायकों को बेचने वाली कंपनी बन गई है| गुजरात के लोग कहते हैं कि कांग्रेस को ऐसा बोर्ड लगा देना चाहिए ‘जनता द्वारा निर्वाचित विधायक सस्ते दाम पर मिलेंगे|’ मान ने कहा कि कभी गोवा में, कभी मध्य प्रदेश में तो कभी कर्णाटक में कांग्रेस विधायक बिक जाते हैं| वोट नहीं मिलने की वजह से कांग्रेस कोमा में चली गई है| कांग्रेस 90 साल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *