![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/10/78805b8e-1886-4bfe-ad67-227defb33ade-1024x637.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/10/c3b9faea-fe75-4ff4-b5aa-b4d0a5387a4d-1024x683.jpg)
सूरत भूमि,सूरत।
वर्ल्ड फूड डे सेलिब्रेशन के अंतर्गत वास्तु डेरी द्वारा अनोखा उत्सव मनाया गया। संस्था द्वारा सिटी के स्लम एरिया के गरीब बच्चों को कतारगाम में गजेरा सर्कल के पास स्थित दर्शन होटल में ले जाकर भोजन कराया गया। बच्चों ने होटल में अलग-अलग पकवान और आइसक्रीम का स्वाद लिया। सभी बच्चों को होटल में खाने के बाद नोटबुक और पेन का वितरण किया गया। वास्तु डेरी के चेयरमैन भूपत सुखडयि़ा ने कहा कि फूल डे के अवसर पर बच्चे कभी भी होटल नहीं गए ऐसे बच्चों को होटल में ले जाकर खाना खिलाया। बच्चों के चेहरे पर की खुशी के सामने होटल का बिल कुछ नहीं था। ऐसा काम करने के लायक बनना यह भी प्रभु की कृपा हैं। गुजरात के अन्य शहरों में भी इसी तरह गरीब बच्चों को होटल में खाना खिलाकर वर्ल्ड फूड डे को मनाया गया।