जीवन ज्योत चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक कुंदन कुमार झा को प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2021-2022 से मुंबई में सम्मानित किया गया

सूरत | युवाओं को यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा , सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के छेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 युवाओं को उल्हासनगर के एसएचएम कॉलेज ,उल्हासनगर , मुंबई में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि ये प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है जो अपने छेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे है लेकिन उनको कोई सम्मान नहीं मिल पाता है और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। इसीलिए यंगिस्तान फाउंडेशन ने ये पहल की है कि हर साल देश से 30 युवाओं को चयन कर उनको प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित कर उनके ऊर्जाओं को एक नई दिशा देंगे। ये प्रोग्राम उल्हासनगर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित किया गया था। जिसमे देश के विभिन्न राज्यों से 30 अवॉर्डी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *