धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगदगुरु राम भद्राचार्य 11 जून को आएंगे सूरत

सूरत | बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री फिर एक बार सूरत आ रहे हैं| धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के साथ ही जगदगुरु रामभद्राचार्य का भी सूरत में आगमन होनेवाला है| 10 जून को जगदगुरु रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का सूरत में आगमन होगा| दरअसल 11 जून को जगदगुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी के बड़े भाई शिवोम मिश्रा का विवाह सूरत में होना है| जिसमें आशीर्वाद देने जगदगुरु रामभद्राचार्य और धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं| इस अवसर पर सूरत के उधना तेरापंथ भवन में जगदगुरु रामभद्राचार्य की ‘धर्म संवाद’ के नाम से कथा का भी आयोजन किया गया है| जिसका संचालन विख्यात अधिवक्ता और सामाजिक नेता विनय शुक्ला करेंगे| धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और जगदगुरु रामभद्राचार्य के भव्य स्वागत को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं| जगदगुरु रामभद्राचार्य विख्यात कथाकार हैं| सूरत एयरपोर्ट से अणुव्रत द्वार तक उनकी भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है| जिसमें सूरत शहर, दक्षिण गुजरात के हजारों लोग शामिल होंगे| जिसके बाद वे सूरत के उधना क्षेत्र के तेरापंथ भवन में संवाद करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *