पीएम मोदी ने अहमदाबाद में फूट ऑवर ब्रिज का उदघाटन करते हुए अटलजी को किया याद

अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बने 300 मीटर लंबे और 100 मीटर चौंडे अटल फूट ऑवर ब्रिज का लोकार्पण किया| इस मौके पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद किया| दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आए पीएम मोदी साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित खादी उत्सव में शामिल हुए और उसके बाद अटल फूट ऑवर ब्रिज का लोकार्पण किया| पीएम मोदी ने फूट ऑवर ब्रिज पर चहलकदमी भी की| इस मौके पर पीएम मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटील समेत पार्टी नेता उपस्थित रहे| अहमदाबाद महानगर पालिका द्वारा तैयार किए गए अटल फूट ऑवर ब्रिज का लोकार्पण करते हुए पीएम मोदी ने अटल जी को याद किया| मोदी ने कहा कि अटल जी ने गुजरात को काफी प्यार दिया है| अटल जी 1996 में गांधीनगर से चुनाव जीते थे| उन्होंने कहा कि यह फूट ऑवर ब्रिज केवल साबरमती नदी के दोनों किनारों को ही नहीं जोड़ता बल्कि ब्रिज की एक विशेषता भी है| विशेषता यह है कि ब्रिज बनाने में पतंग महोत्सव का खास ध्यान रखा गया है| गौरतलब है अहमदाबाद के एलिस ब्रिज और सरदार ब्रिज के बीच बने 300 मीटर लंबे और 100 मीटर चौंड़े आइकोनिक ब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है| रु. 75 करोड़ की लागत से बने इस ब्रिज के निर्माण में 2700 टन स्टील का पयोग किया गया है| फूट ऑवर ब्रिज पर आरसीसी का फ्लोरिंग और स्टेनलेस स्टील तथा ग्लास रेलिंग का उपयोग किया गया है| ब्रिज के छोर पर पतंग आकार का स्कल्पचर तैयार किए गए हैं| ब्रिज पर कलर चैंज हो सके ऐसी डाइनेमिक एलईडी लाइटें लगाई गई हैं| साबरमती के पूर्व और पश्चिम किराने को जोड़ने वाले इस ब्रिज का निर्माण अहमदाबाद महानगर पालिका किया है| जिसमें 10 मीटर से 14 मीटर की चौंडाई में लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है| यहां आने वाले लोगों के लिए खान-पान के स्टॉल की व्यवस्था किए जाने की आयोजन है| साथ ही ब्रिज के पूर्व और पश्चिम छोर पर मल्टीलेवल कार पार्किंग की भी व्यवस्था की जाएगी| अटल फूट ऑवर ब्रिज से अहमदाबाद की सुंदरता में वृद्धि हुई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *