भाजपा की गुजरात गौरव यात्रा का प्रारंभ में, जेपी नड्डा ने बहुचराजी से कराया प्रस्थान

अहमदाबाद| गुजरात विधानसभा के आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने गौरव यात्रा के साथ ही चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेहसाणा के बहुचराजी से गुजरात गौरव यात्रा का प्रारंभ कराया| बहुचराजी पहुंचे जेपी नड्डा ने पहले बहुचर माता के मंदिर में दर्शन किया| इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटील, पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल और रजनी पटेल समेत समेत कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे| इस अवसर पर जेपी नड्डा ने कहा कि यह गौरव यात्रा केवल भाजपा की नहीं बल्कि भारत यात्रा है| मेरा सौभाग्य है कि मैं इस गौरव यात्रा का प्रारंभ करा रहा हूं| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ कुलांचे मार रहा है| गौरव यात्रा की गंगोत्री गुजरात है| गुजरात ने कई संत दिए हैं, कई समाज सुधारक दिए हैं| मैं इस गुजरात की महान भूमि पर स्थित सभी शक्तिपीठों को नमन करता हूं| वोटरों को रिझाने के लिए आज से प्रारंभ हुई भाजपा की गौरव यात्रा 20 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेगी| 5 चरणों में होनेवाली इस यात्रा के अंतर्गत विधानसभा के 144 निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा लोगों से संपर्क करेगी| 5734 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान 145 जनसभाओं का भी आयोजन किया गया है| आज से 20 अक्टूबर तक चलने वाली गौरव यात्रा की जिम्मेदारी 5 केन्द्रीय मंत्रियों को सौंपी गई है| कल यानी 13 अक्टूबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात में तीन जगह से गुजरात गौरव यात्रा का प्रारंभ कराएंगे| इन तीन यात्राओं में से एक का नाम भगवा बिरसा मुंडा आदिवसी गौरव यात्रा दिया गया है| कुल मिलाकर भाजपा ने कम समय में राज्य के सभी 182 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के वोटरों तक पहुंचने का आयोजन कर लिया है| आज से प्रारंभ हुई दो गौरव यात्रा में से एक बहुचराजी से कच्छ के माता के मढ तक जाएंगे| जबकि दूसरी द्वारका से पोरबंदर तक जाएगी| वहीं तीसरी यात्रा अहमदाबाद जिले के झंझरका से रवाना होगी और सोमनाथ तक जाएगी| चौथी यात्रा नवसारी जिले के ऊनाई से खेडा जिले में और पांचवी यात्रा ऊना से अंबाजी तक जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *