![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/11/8477fc19-b450-493c-8090-5c239e26e859-1024x768.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/11/bebe3c96-2d77-4e1b-aa49-bcaa241bc604-1024x768.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/11/b87c6b5e-47da-4bd5-845d-43988bc18e02-1024x768.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/11/4c82e7fa-28f7-4f3d-a7f4-b9cf0bfb78ba-1024x768.jpg)
सूरत भूमि, सूरत। सूरत दौरे पर आए हुए गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार अभिनेता रवि किशन ने डिंडोली जकात नाके पर एक उत्तर भारतीय सभा को संबोधित किया । जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं गुजरात में हूं, उन्होंने उपस्थित जनता को सही नेतृत्व का भरोसा दिया और कहा की गुजरात मोदी जी के दिल में बसता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार है तो विकास संभव है उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील के नेतृत्व में गुजरात विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। गुजरात चुनाव प्रचार में आए हुए सांसद रवि किशन ने लिंबायत विधानसभा के प्रत्याशी संगीता पाटिल को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प उत्तर भारतीयों से लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नंबर 27 डिंडोली दक्षिण भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया था । इस अवसर पर शासक पक्ष नेता अमित सिंह राजपूत, पार्षद सुधाकर चौधरी, पार्षद भाईदास पाटिल, पार्षद निराला हरिकेश सिंह राजपूत, पार्षद शशि बहन धर्मात्मा त्रिपाठी, शिक्षण समिति के सदस्य शुभम उपाध्याय, वार्ड प्रमुख तथा गुलजारीलाल उपाध्याय, बबलू सिंह राजपूत, धर्मात्मा त्रिपाठी, शंकर दूबे, रमेश तिवारी, अंकित पाण्डेय, एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।