![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/01/a8ff5575-bebd-4220-a4cb-14edba855177-1024x575.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/01/7cf2fcf5-1859-4223-b351-9fd7e991784d.jpg)
सूरत।
अड़ाजन स्थित श्री स्वामीनारायण एचवी विद्यालय और श्री स्वामीनारायण अकादमी यानी ज्ञान, शिक्षा और संस्कार के त्रिवेणी संगम ने आज कक्षा 1 से 12 तक के स्कूली बच्चों के लिए योग, खेल और शारीरिक परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए च्च्टर्बोक्रेस्टज्ज् 2022-23 के तहत एक खेल दिवस का आयोजन किया। जिसमें बच्चों के आयु वर्ग को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेलों को शामिल किया गया है। वहीं मकर संक्रांति पर्व पर बच्चों के लिए गन्ना महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके तहत बच्चों ने गन्ना, तिल के लड्डू, चिक्की का आनंद लिया और बच्चों ने जीवन के संदेश के साथ पतंग उड़ाने की शपथ ली और बचत को उत्तरायण पर्व में दान के रूप में गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए उपयोग किया। प्रशासक श्री दिनेशभाई गोंडालिया ने विद्यार्थियों और पूरे स्कूल परिवार को बधाई और आशीर्वाद दिया है।