गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और पूर्व गृह मंत्री के बेटे आम आदमी पार्टी में शामिल

अहमदाबाद | एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, दूसरी ओर एक के बाद एक पार्टी के नेता हाथ का साथ छोड़ रहे हैं| गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ जारी है| दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले चेतन रावल ने आज आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया| चेतन रावल गुजरात के पूर्व गृह मंत्री स्व. प्रबोध रावल के बेटे हैं| गुजरात कांग्रेस के महासचिव और अहमदाबाद शहर कांग्रेस के प्रमुख रहे चेतन रावल ने दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था| चेतन रावल के अलावा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री छबीलदास मेहता की पुत्री नीता मेहता भी आप में शामिल हो गईं| आप नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने चेतन रावल और नीता मेहता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने में नाकाम रही है, इस वह से कांग्रेस के नेता आज आप में शामिल हो रहे हैं| गुजरात के पूर्व मुख्यमतंत्री स्व. छबीलदास मेहता की बेटी नीता मेहत और पूर्व गृह मंत्री स्व. प्रबोध रावल के बेटे चेतन रावल आज आप में शामिल हुए हैं| उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को बुरा बताकर वोट हासिल करते हैं| आप में शामिल होने के बाद चेतन रावल ने कह कि महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को उठाने में कांग्रेस निष्फल रही है| अरविंद केजरीवाल का ट्रेक रिकार्ड देखने के बाद मैंने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है| उन्हें पूरी उम्मीद है गुजरात की जनता केजरीवाल को पूरा समर्थन करेगी| आप को भाजपा की बी टीम के दावों को खारिज करते हुए रावल ने कहा कि अगर ऐसा होता तो आप नेताओं के घर रेड नहीं पड़ती| आप में शामिल होने के नीता मेहता ने कहा कि आप का कामकाज मुझे अच्छा लगा, इसलिए मैंने इसे जॉइन करने का निर्णय किया| कांग्रेस में भी मैंने थोड़ा बहुत काम किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *