गुजरात के मोरबी इलाके में टूटा केबल ब्रिज, 60 लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के मोरबी इलाके में माच्छू नदी में रविवार को एक केबल पुल गिरने से 60 लोगों गयी। हालाँकि गुजरात के मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा है कि, मोरबी केबल ब्रिज गिरने से 35 लोगों की मौत हुई है। जबकि पूर्व भाजपा विधायक कांति अमृतिया मृतकों की संख्या 60 बता रहे हैं। जिनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। यह पुल दो करोड़ की लागत से मरम्मत के बाद चार दिन पहले ही खोला गया था।
इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की आशंका है। बताया जाता है कि जब पुल गिरा उस समय उस पर करीब 500 लोग सवार थे। मौके पर बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। गुजरात सरकार ने इस दुर्घटना की जिम्मेदारी ली है।
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मोरबी के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी आज गुजरात में थे। उन्होंने गुजरात के सीएम को फोन करके स्थिति का जायजा लेने को कहा है। एसडीआरएफ की टीमें, फायर ब्रिगेड, स्टीमर को राजकोट, कच्छ से तुरंत मोरबी पहुंचाया जा रहा है।
मोरबी केबल ब्रिज कई साल पहले बना एक ऐतिहासिक पुल था। मरम्मत और जीर्णोद्धार के बाद गुजराती नववर्ष के अवसर पर 26 अक्टूबर को इस पुल का उद्घाटन किया गया था। रिपोर्टों के मुताबिक, पुल के नवीनीकरण के लिए सरकारी टेंडर ओधवजी पटेल के स्वामित्व वाले ओरेवा ग्रुप को दिया गया था।
घटना स्थल पर मौजूद गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने कहा कि, मोरबी में हुए हादसे से हम वास्तव में दुखी हैं। पीएम मोदी ने मुझसे स्थिति के बारे में जानकारी ली और गुजरात के सीएम भी जायजा ले रहे हैं। स्थानीय नेता भी घायलों की मदद में जुटे हैं।
जरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। शाम को करीब साढ़े छह बजे मोरबी में पुल ढह गया। फायर ब्रिगेड, कलेक्टर, जिले के एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस महज 15 मिनट में मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने दावा किया है कि, हम वहां ज्यादातर लोगों को बचाने में सफल रहे हैं।हमें केंद्र से हर तरह की मदद मिल रही है। एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। गिरने से घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और संबंधित अधिकारियों से मोरबी में हुई दुर्घटना के संबंध में बात की। पीएम ने मोरबी में हुए हादसे में जान गंवाने वालों में से प्रत्येक के परिजनों के लिए PMNRF से दो लाख रुपये की मदद राशि की घोषणा की है। प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। राज्य सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50,000 रुपये का मुआवजा देगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात में मोरबी केबल पुल गिरने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोरबी में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि इस विषय में उन्होंने गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी व अन्य अधिकारियों से बात की है। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है।
भारत जोड़ो यात्रा के तहत पदयात्रा कर रहे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मोरबी की घटना पर दुख जताया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोरबी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने मोरबी की घटना को लेकर दुख जताया है। राघव चड्ढा ने कहा कि, गुजरात के मोरबी में ब्रिज टूटने की खबर से मन बेहद दुखी है। प्रभु से सभी पीड़ितों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *