दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात की जनता भी ‘आप’ को एक मौका देगी : इशुदान गढवी

अहमदाबाद | देश की राजधानी दिल्ली और सीमावर्ती राज्य पंजाब के बाद अब गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी (आप) को आगामी विधानसभा चुनाव में एक मौका जरूर देगी| यह करना है गुजरात आप के नेता इशुदान गढ़वी है| उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को मौका दिया तो वहां शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हुआ| बिजली मुफ्त देने के बावजूद दिल्ली सरकार के बजट में घाटा नहीं बल्कि मुनाफा हो रहा है| इसी प्रकार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भरोसा कर पंजाब में आप को बंपर जीत दिलाई है और वहां भी दिल्ली मॉडल लागू होगा| गढ़वी ने कहा कि 27 साल कांग्रेस और 27 वर्ष भाजपा का शासन गुजरात की जनता देखा है| गुजरात की जनता भी अगर आप को अवसर देगी तो पता चलेगा कि सरकार कैसे चलती है| गौरतलब है गुजरात में पिछले साल हुए महानगर और नगर पालिका चुनावों में सभी बड़े शहरों में अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था| लेकिन उसे सफलता केवल सूरत में मिली, जहां उसने नगर निगम की 28 सीटें जीत कर कांग्रेस का विपक्षी पद हासिल कर लिया था| सूरत नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला| पंजाब विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद गुजरात आप के नेता और कार्यकर्ता गद गद है और आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *