भगवान महावीर यूनिवर्सिटी द्वारा वेसू भरथना रोड पर 6 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें लगभग 15000 बच्चे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, माननीय मंत्री श्री पूर्णेश मोदी, विधायक झंखना बेन पटेल, स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन परेश भाई पटेल, विधायक विवेक पटेल के साथ 15000 से भी अधिक लोग शामिल हुए।
सूरत शहर वेसू भरथना रोड पर भगवान महावीर यूनिवर्सिटी द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अमृत महोत्सव पूरे देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मार्गदर्शन के अनुसार अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत तिरंगा यात्रा काफी भव्य आयोजन हो रहा हैं।
भगवान महावीर यूनिवर्सिटी ने तिरंगा यात्रा में चार चांद लगा दिए हैं। भगवान महावीर यूनिवर्सिटी की तिरंगा यात्रा के बारे में बताते हुए पूर्णेश मोदी ने कहा कि विद्यार्थियों ने तो तिरंगा यात्रा में चार चांद लगा दिए थे। इस तिरंगा यात्रा में 4500 बाइकों पर छात्र-छात्राओं का अद्भुत नजारा वेसु विस्तार में देखने को मिला। वेसु का एक भी विस्तार ऐसा नहीं है जहां तिरंगा यात्रा ना गई हो भगवान महावीर यूनिवर्सिटी से निकलने वाली इस तिरंगा यात्रा में 15000 से भी अधिक छात्र-छात्राएं और अन्य लोग शामिल हुए। लगभग हर किसी के हाथ में तिरंगा लहराता हुआ अद्भुत नजारा दिखा। पूरे वेसू भरथाना विस्तार में मात्र तिरंगा और तिरंगा ही नजर आ रहा था।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन और संचालन डॉक्टर हितेश जोशी और मेहुल नायक ने किया।