गुजरात चुनाव में बहुमत नहीं तो आप को 50 से अधिक सीटें जरूर मिलेंगी : संदीप पाठक

https://www.kooapp.com/koo/AAPGujarat/21b16a15-9609-4b09-b68d-7bc421b55a4a

अहमदाबाद | पंजाब में शानदार सफलता से गदगद आम आदमी पार्टी (आप) को गुजरात विधानसभा के चुनाव में अपने लिए अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं| आप का दावा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में उसे बहुमत नहीं तो 50 अधिक सीटों पर जीत जरूर मिलेगी| गुजरात आप के प्रभारी संदीप पाठक का दावा है कि अगर राज्य में अभी चुनाव होते हैं तो उनकी पार्टी 58 सीटें जीत सकती है| एक एजंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में आप 55 सीटें जीत सकती है| जबकि हमारे आंतरिक सर्वे में आम आदमी पार्टी को 58 सीटें मिलने की संभावना है| संदीप पाठक ने कहा कि गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस मौजूदा समय में भाजपा को हरा नहीं सकती| इसलिए गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी को एक अच्छा विकल्प मानते हैं| उन्होंने कहा कि हम यहां किसी पार्टी को हराना नहीं चाहते बल्कि यह चाहते हैं कि गुजरात के लोगों की जीत हो| गुजरात के लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों| पाठक ने कहा कि एक समय था जब गुजरात के ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस की स्थिति मजबूत थी, लेकिन अब हालात बदल गए हैं| आप की नजर उन इलाकों पर है जहां आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भाजपा पर भरोसा नहीं करते| हम ऐसे लोगों के लिए भी एक बेहतर विकल्प बनने की कोशिश कर रहे हैं| संदीप पाठक ने कहा कि वैसे गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर तक होंगे, परंतु कुछ जानकारों के मुताबिक राज्य में चुनाव समय से पहले भी कराए जा सकते हैं| गौरतलब है पंजाब की जीत के रणनीतिकार माने जाते संदीप पाठक दिल्ली आईआईटी के पूर्व प्रोफेसर हैं| पंजाब विधानसभा चुनाव में आप को मिली एकतरफा जीत का श्रेय संदीप पाठक की रणनीति को दिया जाता है| संदीप पाठक अब पंजाब की रणनीति पर गुजरात में करना चाहते हैं| संदीप पाठक का कहना है कि जो लोग अच्छी स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं गुजरात में चाहते हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है| उनका यह भी कहना है कि गुजरात और पंजाब में काफी समानता है और दोनों ही राज्य तरक्कीपसंद हैं तथा दोनों को बदलाव की जरूरत है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *