चुने हुए लोग आज देश में डेमोक्रेसी के बजाए एटोक्रेसी चला रहे हैं : मल्लिकार्जुन खडगे

अहमदाबाद | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रमुख पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खडगे ने आज अहमदाबाद में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की| साथ ही भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए कहा कि चुने हुए लोग आज देश में डेमोक्रेसी के बजाए एटोक्रेसी चला रहे हैं| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव होने वाले हैं और इसके उम्मीदवार मल्लिकार्जुन समर्थन के लिए आज गुजरात पहुंचे| अहमदाबाद में गांधी आश्रम में महात्मा गांधी को सूताजंलि अर्पण करने के बाद खडके ने कांग्रेस पदाधिकारियों से समर्थन मांगा और उनसे वादा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे कांग्रेस की उदयपुर चिंतन शिबिर में किए गए फैसलों का पालन कराएंगे| साथ ही 50 वर्ष से कम आयु के कार्यकर्ताओं को लिए 50 प्रतिशत आरक्षण पार्टी में लागू करेंगे| बाद में पत्रकार परिषद में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज अहमदाबाद से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया है| इसकी वजह यह है कि यह गांधी और सरदार की कर्मभूमि है| खडगे ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे, लेकिन बड़े नेताओं में मुझे इसके लिए मजबूर किया है| उन्होंने सभी नेता और कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के लड़ाई लड़ने का आह्वान किया| जिन राज्यों में आगामी समय में चुनाव होने हैं वहां सभी नेताओं को एकजुट रखने का प्रयास करूंगा| मैं अपनी पार्टी की विचारधार को बुलंद करने के लिए चुनाव लड़ रहा हूं| कांग्रेस नेता ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र का सम्मान करते हैं| पहले भाजपा के केवल दो लोग ही पार्लामेंट थे| आज स्थिति यह है कि जीते हुए लोग देश में डेमोक्रेसी के बजाए एटोक्रेसी चला रहे हैं| एक सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि मुझे अभी से रिमोट कंट्रोल अध्यक्ष बताया जा रहा है| जबकि कांग्रेस में रिमोट कंट्रोल जैसी कोई व्यवस्था ही नहीं है| कांग्रेस में सभी साथ मिलकर फैसला करते हैं| जबकि भाजपा में प्रधानमंत्री और अमित शाह की पसंदगी से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनता है| मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनने को अवसर मिला था| लेकिन उन्होंने गांधी परिवार के उसके किसी करीबी को प्रधानमंत्री बनाने के बजाए अर्थशास्त्री मनमोहनसिंह को पसंद किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *