दूसरी इनिंग में बेटिंग के लिए मेघा तैयार, आज से अहमदाबाद समेत राज्य में होगी भारी बारिश

अहमदाबाद | शहर समेत दक्षिण और सौराष्ट्र में कल से मेघा दूसरी इनिंग में धुआंधार बेटिंग कर सकता है| 6, 7 और 8 जुलाई को अहमदाबाद समेत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है| गुजरात पर फिलहाल पूर्व-पश्चिम ट्रफवाली बरसाती सिस्टम सक्रिय है| मौसम विभाग के मुताबिक 6, 7 और8 जाई को दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र में भारी बारिश होगी| राज्य के कई इलाकों में मध्यम तो कहीं भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है| अहमदाबाद में 7 और 8 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है| गुजरात में 25 जून को मानसून की दस्तक के बाद से लगातार बारिश का दौर जारी है| मानसून का पहला चरण पूरा हो चुका है और कल से दूसरा चरण शुरू होगा| मानसून के पहले चरण में ही भारी बारिश के चलते राज्य के नदी-नाले छलक गए हैं| कई डेम भी ऑवरफ्लो हो गए हैं| हांलाकि फिलहाल बारिश ने विराम लिया है, परंतु कल से फिर एक बार धुआंधार बारिश की संभावना है| मौसम विभाग की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने कहा कि दो दिन से राज्य में बारिश नहीं हो रही| परंतु 6, 7 और 8 जुलाई से मूशलाधार बारिश हो सकती है| कई क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम तो कहीं भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है| दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है| पूर्व पश्चिम ट्रफ वाली बरसाती सिस्टम सक्रिय होने की वजह से गुजरात में बारिश का प्रमाण अच्छा रहेगा| बता दें कि मंगलवार को राज्य की 44 तहसीलों में बारिश हुऑई थी| जिसमें सबसे अधिक गिर सोमनाथ में 3 ईंच बारिश दर्ज हुई| मानसून के एक महीने के भीतर राज्य के जलाशयों के जलस्तर में इजाफा हुआ है| एक महीने में राज्य के 207 डेमो में 52700 एसीएफटी जलराशि का संग्रह हुआ है| सौराष्ट्र के जलाशयों में 29 प्रतिशत जलराशि का संग्रह हुआ है| राज्य के सभी जलाशयों में 8.92 लाख एमसीएफटी जलराशि का संग्रह करने की क्षमता है| फिलहाल सभी जलाशयों में कुल 46.07 प्रतिशत जलराशि संग्रहित है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *