एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का देश राग भारत संस्कृति यात्रा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन

हजीरा-सूरत, 18जुलाई 2023: एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूलने देश राग भारत संस्कृति यात्रा महोत्सव में अपने छात्रों के शानदार नृत्य प्रदर्शन से सूरत को एक बार फिर वैश्विक मानचित्र पर ला दिया है।

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय भारत संस्कृति यात्रा, हिंदू परिषद थाईलैंड, नृत्यधाम कला समिति और हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी ने साथ मिलकर 5 से 9 जुलाई तक थाईलैंड के पटाया शहर में कला और संस्कृति के 18वें वैश्विक महोत्सव का आयोजन किया। देश राग भारत संस्कृति यात्रा महोत्सव का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है।

एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 3 से 7 में पढ़ने वाले चौदह छात्र थाईलैंड, अमेरिका, नेपाल, बांग्लादेश, जापान और भारत के 72 प्रतिभागियों में से विजेताओं में से थे।

मलेशिया में एकल शास्त्रीय नृत्य और उसके बाद के राउंड में थाईलैंड में कशिश केतन जोशी को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण नृत्यधाम कला समिति और हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी से अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्राप्त हुई।

दिवा डेनिस ठक्कर ने भरतनाट्यम में अपने नृत्य से एकल शास्त्रीय नृत्य में पहला स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, सानवी मिस्त्री, फोरम मेवावाला, योशिता सना, मान्या कंसारा, धृति दर्जी और फैरी पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हिरण्या सांचीहार को तीसरा पुरस्कार मिला।

छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एएमएनएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मटूने कहा, “देश राग भारत संस्कृति यात्रा महोत्सव में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए हमें अपने छात्रों पर बेहद गर्व है। उनके समर्पण, प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने हमारे स्कूल और सूरत शहर का नाम रोशन किया है। हमें बेहद खुशी है कि हमारे छात्र स्कूल द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी अवसरों का लाभ उठा रहे हैं और वैश्विक क्षेत्र में अपने कौशल और क्षमताओं को गुणात्मक रूप से बढ़ाकर उत्तरोत्तर प्रगति कर रहे हैं।”

सोलो शास्त्रीय नृत्य के सब-जूनियर वर्ग में, ध्विती देसाई और जेनिशा पटेल ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि देविना भाटिया ने सोलो लोक नृत्य के जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पहला स्थान हासिल किया। विद्यालय के छात्र मृगांक कोठारी और अनिकेत अग्रवाल ने भी निर्णायकों को प्रभावित किया और युगल लोकनृत्य के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *