105 वर्षीय वृद्धा ने दी कोरोना को मात

सूरत | शहर में कोरोना का कहर छाया हुआ है| कोरोना से कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है| इस दौरान सचिन इलाके में रहोवाली 105 वर्षीय वृद्धा ने कोरोना को मात दी है|
सूरत शहर के सचिन इलाके में मूल राजकोट के गोंडल तहसील की 105 वर्षीय उजीबेन गोंडलिया नामक वृद्धा अपने 19 वर्षीय सदस्यों वाले परिवार के साथ रहती है| गांव का जीवन और स्वच्छ वातावरण और शृद्ध खान-पान के कारण कुछ ही दिनों में 105 वर्षीय वृद्धा ने कोरोना को मात दी है| उजीबेन के हौसले और मजबूत मनोबल से इलाज करनेवाले डॉक्टर भी आश्चर्य चकित रह गए| 105 वर्षीय उजीबेन दूसरा विश्वयुद्ध, आजादी की लडाई, अनेक विपदाएं और ऐतिहासक घटनाओं की साक्षी रह चुके है| उजीबेन के 55 वर्षीय पुत्र गोविंदभाई गोंडलिया होजीवाला इन्डस्ट्रीयल एस्टेट के निदेशक और सचिन पाटीदार समाज के प्रमुख है| उन्होंने बताया कि मेरी माता ने खेतीबाडी में काफी महेनत की है| उजीबेन खुद ही हल जोतकर खेती की है| इस उम्र में भी खुद का काम खुद ही करने का आग्रह रखते हैं| इस उम्र में भी उनकी श्रवणशक्ति भी यथावत है| ग्रामीण जीवन और शृद्ध खापान के चलते कभी कभार ही उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा है| कोरोनाग्रस्त उजीबेन का इलाज करनेवाले डॉक्टर का कहना है कि उजीबेन का कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था| नौ दिनों के इलाज के बाद वृद्धा के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिला| उजीबेन हंमेशा हंसते हुए कहते थे कि कोरोना से मुझे कछ नहीं होगा| उजीबेन के चहेरे पर हंमेशा हास्य देखने को मिलता था| अस्पताल के स्टाफ के साथ भी हंसीखुशी से बातें करते थे| उजीबेन की कोरोना से तेज रिकवरी से इतनी बात यह तय है कि कोरोना से अधिर उसका डर गंभीर है| 105 वर्षीय वृद्धा ने तनावमुक्त रहकर कोरोना से मात दे दी| मजबूत मनोबल और इलाज से हम कोरोना से भी बच सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *