चक्रवात से गुजरात में 3 लोगों की मौत, अग्रिम तैयारियां से बड़ी जानहानि टली : मुख्यमंत्री

अहमदाबाद | गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने तौकते चक्रवात को लेकर बीते दिन इसकी गति 160 किलोमीटर प्रति घंटे थी जो आज घटकर 105 किलोमीटर प्रति घंटे रह गई है| चक्रवात कमजोर हो रहा है और कई घंटों के चक्रवात के दौरान कई चिंताजनक घटनाएं सामने आएंगी| हांलाकि प्रशासन की अग्रिम तैयारियों के कारण राज्य कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और बडी जानहानि रोकने में भी सफलता मिली है| रूपाणी ने कहा कि इससे पहले दो चक्रवात के दौरान राज्य सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन चक्रवात ने दिशा बदल ली| तौकते चक्रवात को देखते हुए राज्य में दो लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना उपयोगी साबित हुआ है| कोरोना अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाना सबसे बड़ी चिंता का विषय था, लेकिन उसमें भी कोई रुकावट नहीं आई| चक्रवात के कारण चार अस्पतालों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी| लेकिन जनरेटर की सुविधा उपलब्ध होने से सभी जगह बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आई| राजस्व विभाग के मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि रात डेढ़ बजे चक्रवात गुजरात के तटीय इलाकों में हावी हुआ| चक्रवात का गिर सोमनाथ, अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, भावनगर और बोटाद जिलों में बड़ा असर हुआ है| इन जिलों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है| हांलाकि चक्रवात की गति धीमी हुई है और यह प्रक्रिया शाम तक जारी रहेगी| उन्होंने कहा कि आज देर रात तक ऐहतियात बरतने की जरूरत है|

109 साल पुराना बरगद का पेड़ तूफ़ान कि चपेट में आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *