पेट्रोल-डीजलों की कीमतों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी हल्लाबोल

सूरत। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल एवं डीजल की कीमतोंमें बढ़ोतरी के विरोध में सूरत तथा देश के दूसरे राज्यों के अलग-अलग इलाकों में विभिन्न पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस दौरान कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया। कांग्रेस के सूरत शहर अध्यक्ष तथा कई अन्य वरिष्ठ नेताओंने केंद्र सरकार पर महामारी के समय पेट्रोल-डीजल पर कर बढ़ाकर जनता के साथ ‘लूट’ का आरोप लगाया।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, जीडीपी गिर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं। आखिर भाजपा कितने तरीके से भारत को लूटेगी?’प्रियंका गांधी ने सरकार पर निशाना साधकर दावा किया,महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर से पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये वसूले हैं। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह- छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल घोड़ा-गाड़ी पर सवार होकर फिरोज शाह कोटला स्टेडियम के निकट पेट्रोल पंप पहुंचे।
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली तत्कालीन संप्रग सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय कर 9.20 रुपये था, लेकिन मोदी सरकार में इसके बढ़ाकर 32 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा, सरकार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी बंद करनी चाहिए। हम मांग करते हैं कि पेट्रोल एवं डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लें। कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने राजेंद्र नगर और जनपथ में पेट्रोप पंपों के निकट विरोध प्रदर्शन का नेतृत्वकिया। उन्होंने भी विरोध स्वरूप घोड़ा-गाड़ी की सवारी की। कांग्रेस की युवा इकाई भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी जनपथ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने आरोप लगाया, महामारी के दौरान भाजपा का लूट चक्र रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 4 मई से 9 जून के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 21 बार बढ़ोतरी हुई है।

पेट्रोल पर यूपीए सरकार में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 9 रुपये होती थी, अब 34 रुपये
पेट्रोल और डीजल के दाम में लगी आग के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस सड़क पर उतरी। भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर न्यू मार्केट स्थित पेट्रोल पंप पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बाहर धरना दिया। कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन को देखकर पेट्रोल पंप के बाहर भारी पुलिस बल तैनात था।


दिग्विजय ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम हो रहे हैं। देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं।यूपीए सरकार में सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 9 रुपये होती थी।मोदी सरकार में बढ़कर 34 हो गई है। 1 साल में सरकार ने 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए पेट्रोल डीजल से कमाए हैं। अगर केंद्र सरकार सेंट्रल एक्साइज 34 से घटाकर 9 कर दे,तब लगभग 25 प्रति लीटर पेट्रोल डीजल के भाव कम हो जाएंगे। उन्होंने कहा बंगाल चुनाव के कारण उससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम कम करवा दिये थे। यूपीए सरकार में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते थे,तब बीजेपी नेता साइकिल चलाते थे।दिग्विजय सिंह ने कहा देश में तेजी के साथ महंगाई बढ़ रही है। मोदी सरकार अब महंगाई की सरकार हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *