![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210613-WA0002-1.jpg)
सूरत | चोर्यासी विधानसभा के अंतर्गत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतीक धरना का आयोजन किया गया था| कोविड-19 के नियम अनुसार 2 गज दूरी मास्क है जरूरी को ध्यान में रखते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित चोर्यासी विधानसभा के इंचार्ज लक्ष्मीकांत पटेल, भद्रेश परमार, अवनीश तिवारी, सूरत शहर लोकसरकार के शहर इंचार्ज रोशन शेख, इंचार्ज फारुख शेख, लिंबायत जोन के इंचार्ज गुलाब यादव, शहर कांग्रेस मंत्री आरिफ भाई शाह तथा अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा उन पाटिया में भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया| कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया, सचिन जीआईडीसी पुलिस के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया|
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210613-WA0003-1024x1024.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210613-WA0000-2-1024x552.jpg)