भाजपा द्वारा पांच नए सदस्यों के साथ चार पूर्व कॉरपोरेटर और एक को रिपीट किया गया

सूरत | नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के सदस्यों के लिए आज फॉर्म भरने का अंतिम दिन था। सूरत शहर भाजपा द्वारा 10 कार्यकर्ताओं का फॉर्म भरा गया। 5 नए सदस्यों के साथ 4  पूर्व कॉरपोरेटर और एक को रिपीट किया गया। चुने गए सदस्यों द्वारा मेंडेड के साथ मेयर तथा रिटर्निंग ऑफिसर हिमाली बोधा वाला के समक्ष नामांकन पत्र भरा गया। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षण समिति में कुल 15 सदस्यों को चुनने के लिए 8 तारीख लास्ट थी। 10 सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनना था और 2 सदस्यों को आम आदमी पार्टी द्वारा चुनना था तथा तीन सदस्यों को सरकार द्वारा नियुक्त किया जाएगा।

सूरत शहर भाजपा द्वारा जिन सदस्यों को चुना गया है उनके नाम इस प्रकार हैं पूर्व पार्षद स्वातिबेन सोसा, पूर्व पार्षद यशोधर देसाई, पूर्व पार्षद विनोद गजेरा, पूर्व पार्षद संजय केशव पाटिल, नए सदस्य राजेंद्र कपाड़िया, रंजना गोस्वामी, राजेंद्र ईश्वर भाई पटेल, शुभम उपाध्याय, अरविंद काकड़िया। रिपीट किए गए सदस्य निरंजना जानी को भारतीय जनता पार्टी सूरत महानगर द्वारा चुना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *