![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230730-WA0004-1024x580.jpg)
हंडिया,प्रयागराज। हंडिया कस्बे मे मुहर्रम की 10 तारीख के मौकें पर शनिवार को ताजियो का जुलुस कड़ी सुरक्षा के बिच निकला गया। ताजियो को गमगीन माहौल मे करबलो मे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इसी बिच हंडिया कोतवाली के कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक सुमित आनंद,उपनिरीक्षक मयंक यादव,राकेश सरोज, राम किशोर अपने बल के साथ जगह जगह मौजूद रहे। ताजियो का जुलुस कस्बा के वार्ड न 11 के इमाम बाढा से होकर मेवढान् आदि मार्गो से होते हुए मुहर्रम मैदान तक पहुँचे। शाम 6 बजते ही इन सभी ताजियो को दफन कर दिया गया।