सूरत। डी.टी. ट्रेंडस प्राइवेट लिमिटेड ग्रुप ऑफ़ दिनेश टैक्सटाइल्स सूरत द्वारा गोडादरा के महर्षि आस्तिक विद्यालय आसपास मेला ग्राउंड में गुरुवार से श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। जिसमे कथा में मंगलवार की रात अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज द्वारा केवट प्रसंग की मार्मिक व्याख्या की। जिसको सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। संगीतमय भजन कीर्तन का दौर भी चला। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूमने लगे। जय श्री राम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

जब भगवान राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के दौरान सरयू नदी के किनारे पहुंचे, तो उन्हें नदी पार करने के लिए एक नाव की आवश्यकता थी। उस समय एक केवट (नाविक) वहां आया और उसने भगवान राम से कहा कि वह उन्हें नदी पार करा सकता है, लेकिन इसके लिए उसे भगवान राम के पैर छूने की अनुमति चाहिए। भगवान राम ने केवट को अनुमति दे दी और केवट ने उनके पैर छूकर अपने आप को धन्य महसूस किया। आयोजन के प्रमुख सूत्रधार दिनेश पांडे, राकेश पांडे, पवन पांडे, अरुण पांडे, वरुण पांडे ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *