ग्रीष्मा वेकरिया की हत्या कांड के बाद सूरत पुलिस हुई मुस्तैद

सूरत | शहर के स्कूल-कॉलेज समेत कोचिंग क्लास के आसपास बेवजह मटरगस्ती करने वाले शख्सों की अब खैर नहीं है| 13 दिनों के भीतर सूरत में 7 हत्याओं के बाद हरकत में आई पुलिस ने शहर की शैक्षिक संस्थाओं के आसपास बेवजह घूमने या बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया है| सूरत में ग्रीष्मा वेकरिया हत्या कांड के बाद पुलिस ने नई अधिसूचना जारी की है| जिसके मुताबिक स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन क्लास के बाहर कोई भी शख्स के बगैर किसी कारण बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| अधिसूचना का का उल्लंघन करने वाले शख्स के खिलाफ दंडनीय कार्यवाही की जाएगी| पुलिस आयुक्त का यह आदेश आगामी 17 अप्रैल तक प्रभावी रहेग| अन्य एक अधिसूचना में रेस्टोरंट की आड़ में चल रहे कपल बॉक्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है| कॉफी शोप, होटल और काफे में कपल बॉक्स की सुविधा पर रोक लगा दी गई है| इन सभी स्थलों पर स्पष्ट तौर पर दिखाई दे ऐसी सीट व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है| साथ ही ऐसे स्थलों पर अश्लील कृत्य, नशीले द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का फरमार पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने जारी किया है| पुलिस आयुक्त अजय तोमर के मुताबिक प्रत्येक पुलिस थाने में महिलाओं को विशेष समय दिया जाएगा और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा| शाम 5 से 6 बजे के दौरान प्रत्येक पुलिस थाने में पुलिस निरीक्षक महिलाओं से मिलेंगे और उनकी समस्या सुनकर उसे जल्द से जल्द हल करने की कोशिश करेंगे| लड़कियों को परेशान करने के मामलों में डीसीपी और एसीपी मोनिटरींग करेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *