दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

सूरत | गुजरात विधानसभा के चुनाव निकट आते ही भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) समेत अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं की राज्य में चहल पहल तेज हो गई है| गुजरात का आगामी चुनाव जीतने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल जनता को अपने पक्ष में लाने की हरसंभव कोशिशें कर रहे हैं| कुछ दिन पहले गुजरात दौरा कर लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल फिर एक बार गुजरात आ रहे हैं| जानकारी के मुताबिक केजरीवाल शाम से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे| अपने गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल 21 जुलाई को सूरत के टाउन होल में आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी घोषणा कर सकते हैं| हाल ही में अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा था कि वह अब हर सप्ताह गुजरात आएंगे| हाल के एक संवाद कार्यक्रम में गुजरात का बिजली मुद्दा उठाया था| अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आए हैं| हम जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं| पंजाब और दिल्ली में हमने जो कहा वह करके दिखा दिया है| गुजरात में महंगी बिजली को लेकर सवाल उठाया और कहा कि गरीबों के यहां हजारों रुपए का बिजली बिल आता है| जबकि मंत्रियों का हजारों रुपए का बिजली माफ किया जाता है| जो सविधा मंत्रियों की मिलती है वही जनता को भी मिलनी चाहिए| केजरीवाल ने कहा था कि गुजरात में जनता ने जिन्हें वोट दिए वह लोग मजे कर रहे हैं,क्योंकि उनका बिजली का बिल जीरो आत है| जबकि वोट देनेवाली सामान्य जनता का बिजली बिल हजारों रुपए आता है| अगर किसानों का रात में बिजली दी जाती है तो मंत्रियों को भी रात में बिजली देकर उनरे काम कराने चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *