![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2023/08/vke9Fyxck5imdkP_600110_news.jpg)
अहमदाबाद | पश्चिम रेलवे के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने नई उपलब्धियां हासिल कर एक बार फिर संगठन का नाम रोशन किया है। कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर की चैम्पियनशिप में भारतीय रेल का प्रतिनिधित्वो कर पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। पश्चिम रेलवे के पावरलिफ्टरों ने हाल ही में काशीपुर में आयोजित 49वीं पुरुष और 41वीं महिला सीनियर इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में कई पदक जीते। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार लगातार 24वीं बार जीत का सिलसिला बरकरार रखते हुए चैम्पियनशिप जीतना भारतीय रेल के लिए एक गर्व का क्षण है। पुरुष टीम ने 6 स्वर्ण पदक और 1 कांस्य पदक जीता जबकि महिला टीम ने 3 स्वर्ण पदक और 3 रजत पदक जीते। वास्तव में यह बहुत गर्व की बात है कि पश्चिम रेलवे के दो पावरलिफ्टर भारतीय रेल की विजेता टीम का हिस्सा थे। पश्चिम रेलवे के पावरलिफ्टर पी. सुरेश और सुश्री समृद्धि देवलेकर ने भारतीय रेल का प्रतिनिधित्व किया, जबकि सुश्री अभिरामी और सुश्री शर्मिला डे ने पश्चिम बंगाल राज्य का, गोविंदराज के. ने अंडमान एवं निकोबार का तथा अपूर्व दुबे ने मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व किया। ठाकुर ने आगे बताया कि पी. सुरेश ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनके पास 2006 से 2023 तक पहला स्थान हासिल करने का शानदार रिकॉर्ड है, सिवाय दो मौकों को छोड़कर जहां उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया। पश्चिम रेलवे की महिला पॉवरलिफ्टर भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने कई पुरस्कार जीते। सुश्री समृद्धि देवलेकर ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। प्रतिस्पयर्धा के दौरान उन्होंने 197 किलोग्राम भार उठाकर डेडलिफ्ट इवेंट में एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए, पश्चिम रेलवे के पावरलिफ्टर सुश्री अभिरामी ने 84 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सुश्री शर्मिला डे ने +84 किलोग्राम वर्ग में रजत, श्री अपूर्व दुबे ने +120 किलोग्राम वर्ग में रजत और गोविंदराज के. ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। पश्चिम रेलवे को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है तथा उनके आगामी प्रतिस्पशर्धाओं और टूर्नामेंटों के लिए उनकी सफलता की कामना करती है।