श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने जनसेवा के साथ मनाया 37वां जन्मदिन

सूरत। श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने रविवार को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंदों को खुशियां बांटने का प्रयास किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को 500 नोटबुक व 51 विधवा महिलाओं को अनाज किट का वितरण किया। साथ ही इस अवसर पर आमंत्रित मेहमानों का गीता भेंट कर स्वागत किया।

एक हिंदू नेता के रूप में पहचान बनाने वाले श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा हमेशा से जनकल्याण के कार्य करते रहे हैं। यहीं नहीं वे अपने निजी प्रसंगों को भी सामाजिक सरोकार से जोड़कर मानते हैं। रविवार को उन्होंने अपना 37वा जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर भी उन्होंने समाज में सेवा की सुगंध फैलाई। उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले स्कूली बच्चों को नोटबुक वितरण और विधवा महिलाओं को अनाज किट का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शरद पाटिल, भारतीय गौ रक्षा मंच के अध्यक्ष धर्मेश गामी, ओल्ड एज होम के संचालक अनिल बागले, प्राइमेक्स मीडिया के नितेश देसाई, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और डॉ.कमलेश मिश्रा, रमण विश्वकर्मा, संजय मिश्रा, महेंद्र पाटिल, प्रणव मिश्रा, अजय मिश्रा मौजूद थे। सभी आमंत्रित मेहमानों के हाथों बच्चों को नोटबुक और विधवा महिलाओं को अनाज किट का वितरण किया गया। सभी ने श्री हितेश विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकानाएं दी तो लाभार्थियों ने आशीर्वाद दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *