पांच दिवसीय श्री श्याम मंदिर पाटोत्सव कार्यक्रम का 26 जनवरी को होगा आयोजित

सूरत, वीआईपी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, सुरतधाम का छठवां पाटोत्सव 26 जनवरी को मनाया जायेगा | श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामप्रकाश रूंगटा एवं सचिव विनोद कानोडिया ने बताया की इस अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी, रविवार से किया जायेगा | पाटोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ, भजन संध्या, रक्तदान शिविर सहित अनेकों सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा |
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष कैलाश हाकिम एवं संदीप बेरीवाला ने बताया की पाटोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार 22 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से लखदातार हॉल में किया जायेगा | सोमवार, 23 जनवरी को श्याम बाबा के जीवन चरित्र पर आधारित श्री श्याम अखण्ड ज्योत पाठ का वाचन दोपहर दो बजे से किया जायेगा | मंगलवार, 24 जनवरी को संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन शाम छः बजे से किया जायेगा | बुधवार, 25 जनवरी को शाम छः बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमे स्थानीय गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे |
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष संतोष माखरिया ने बताया की 26 जनवरी, गुरुवार को पाटोत्सव मनाया जायेगा | इस मौके पर सुबह सात बजे से पूजा विधान किया जायेगा | दोपहर में महाआरती के बाद भोग लगाया जायेगा | शाम को छः बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा, जिसमे स्थानीय गायक कलाकार के अलावा कोलकाता से आमंत्रित गायक कलाकार संजू शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे | इस मौके पर श्याम मंदिर को सजाया जायेगा एवं छप्पन भोग, बाबा का खजाना आदि का आयोजन भी किया जायेगा |

रथ एवं निशान यात्रा – श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी कपीश खाटुवाला ने बताया की पाटोत्सव के उपलक्ष में रथ एवं निशान यात्रा का आयोजन गुरुवार, 26 जनवरी को किया जायेगा | इस मौके पर वेसु स्थित कैपिटल ग्रीन सोसायटी से निशान यात्रा सुबह आठ बजे श्याम रथ के साथ रवाना होगी | यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए श्याम मंदिर आएगी, जहाँ सभी बाबा को निशान अर्पण करेंगे |

मीटिंग रविवार को – ट्रस्ट के सहसचिव कमल टाटनवाला एवं सह-कोषाध्यक्ष अशोक चौकड़िका ने बताया की ट्रस्ट द्वारा पाटोत्सव के उपलक्ष में मीटिंग का आयोजन रविवार, 15 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से श्याम मंदिर में किया जायेगा | मीटिंग में ट्रस्ट द्वारा सभी फाउंडर ट्रस्टी सभ्य, ट्रस्टी सभ्य एवं आजीवन साधारण सदस्यों को पाटोत्सव कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी, साथ ही ट्रस्ट के सविधान की जानकारी दी जाएगी | इस मौके पर सभी के लिए ट्रस्ट द्वारा राजभोग महाप्रसाद की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *