![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/09/9c2b7ab6-2bab-4a72-ab5b-1b5f4b44a672.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/09/15d47741-b772-4b73-9adb-9ef5526aa45a.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/09/c146bc79-c156-433e-a858-1e534550fe35.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2022/09/6fa23c55-181c-4369-aa34-f905ff04f8a1.jpg)
सूरत। क्रेडाई सूरत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय स्मार्ट सूरत प्रॉपर्टी फेस्ट – 2022 का केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने उद्घाटन किया। फेस्ट के पहले ही दिन 20 हजार से अधिक विजिटर्स फेस्ट में पहुंचे।
रियल एस्टेट को बूस्टर मिले और लोगों को सूरत में निर्माणाधिन रेजिडेंशियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट की जानकारी एक ही जगह मिल सके इस उद्देश्य से क्रेडाई सूरत की ओर से 16 से 18 सितंबर तक स्मार्ट सूरत प्रॉपर्टी फेस्ट – 2022 तेजी के डंके का आयोजन किया गया है। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे केंद्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश के हाथों फेस्ट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राज्य के केबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी, वीनू मोरडिया, महापौर हेमाली बोघावाला समेत विधायक और मनपा के पदाधिकारी मौजूद थे। प्रॉपर्टी फेस्ट में 200 से अधिक प्रोजेक्ट्स पेश किए गए हैं। आयोजकों ने दावा किया की पहले दिन से फेस्ट को बेहतर प्रतिसाद मिला। 20 हजार से अधिक लोगों में फेस्ट में पहुंचे और विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली। इस अवसर पर शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले राज्य के शहरी विकास मंत्री वीनू मोरडिया का डेवलपर्स ने सम्मान किया।