![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/e832c988-4529-4785-b78b-cff0d942c498-1.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/0f24d88e-bb67-4d05-a97b-288cae829005-2.jpg)
![](https://suratbhumi.com/wp-content/uploads/2021/06/63530739-1d16-4c1f-862e-76527f17ae7f-3.jpg)
सूरत | सूरत नगर प्राथमिक शिक्षण समिति में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्य चुने गए उत्तर भारतीय समाज से युवा नेता शुभम उपाध्याय के नाम पर मुहर लगते ही समाज के अनेक वर्गों द्वारा शुभकामना मिलना शुरू हो गया| उत्तर भारतीय समाज के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा युवाओं को आगे लाया जा रहा है| शुभम उपाध्याय ने फॉर्म भरने के बाद आज लिंबायत विधानसभा की विधायिका संगीता पाटिल से शुभेक्षा मुलाकात की एवं सूरत महानगर पालिका के शासक पक्ष नेता अमित सिंह राजपूत से भी शुभेच्छा मुलाकात की इन लोगों ने शुभम उपाध्याय को शुभकामनाएं दी और कहा कि मन लगाकर समाज की सेवा करना|