जौनपुर में केक काटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

रिपोर्ट आकाश मिश्रा सूरत भूमि जौनपुर 

सिकरारा ।सिकरारा भाजपा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी का जन्मदिन गर्मजोशी के साथ मनाया गया,ताहिरपुर प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में   कार्यकर्ताओं ने मोदीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु की कामना की और केककाटा गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाउपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय  ब्लाक प्रमुख धीरू सिंह अरविंद सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने मोदीजी की उपलब्धियों की सराहना की।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र,महामंत्रीद्वय  जितेंद्र उपाध्याय ,विनोद सिंह,पूर्व मण्डल अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, रोहित सिंह, अवनीश उर्फ लल्ला उपाध्याय,रोहित तिवारी,किसान मोर्चा के आकाश मिश्र,अनिल मिश्रा, विजय सिंह,हरिशंकर मिश्र सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *