मां की मौत के बाद बेटे ने भी मौत को गले लगा लिया

सूरत | कोरोना ने कई लोगों को निराश कर दिया है। कई लोगों ने अपने परिजन गवाएं हैं तो कई लोगों ने परिवार को गवाया है। ऐसे में सूरत मैं आश्चर्यचकित करने वाली घटना सामने आई है। कोरोना ग्रस्त मां की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सकने वाले बेटे ने अस्पताल से ही मौत की छलांग लगाई है। मां की मौत की जानकारी मिलने पर बेटे ने संजीवनी अस्पताल की छत पर से आत्महत्या की है।बमिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय छायाबहन और राजू भाई को संतान में एक बेटा नीरव था। 24 वर्षीय नीरव विधायक झंखना बहन की अस्पताल में काम करता था। छाया बहन सचिन क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। उनका पति राजू भाई लाजपोर श्मशान गृह में काम करते है। छाया बहन 20 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आयी थी। इसी वजह से उनको संजीवनी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका उपचार चल रहा था। 10 दिन बाद अचानक छाया बहन की कोरोना से मौत हो गई। यह मामले की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के बेटे नीरव को मौके पर तुरंत अस्पताल पहुंचना पड़ा। लेकिन नीरव मां की मौत को बर्दाश्त नहीं कर सका मां के शव को देखकर उसने भी अस्पताल से नीचे कूदकर मौत को गले लगा लिया। एक बेटे की आत्महत्या को लेकर पिता राजू भाई भी शोक में डूब गए। उन्होंने एक साथ पत्नी और बेटा दोनों गवाया है। नीरव का मां के प्रति का प्रेम देखकर अस्पताल का स्टाफ भी रोने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *